उपायुक्त ने आज चैपाल क्षेत्र का दौरा कर वहां कोविड-19 के तहत विभिन्न स्थितियों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया
शिमला 15 मई , 2021 :उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज चैपाल क्षेत्र का दौरा कर वहां कोविड-19 के तहत विभिन्न स्थितियों, व्यवस्थाओं तथा तैयारियों की समीक्षा की।
![](https://newsmakhani.com/wp-content/uploads/2021/05/186099019_482370809850647_2545731455207338105_n-300x225.jpg)
![](https://newsmakhani.com/wp-content/uploads/2021/05/186099019_482370649850663_8789837784330699289_n-300x225.jpg)
उन्होनें उपमण्डल के तहत 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिए कोविड वैक्सिन टीकाकरण के संबंध में भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होनें बताया कि इनका टीकाकरण 17 से 31 फरवरी 2021 तक पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार व गुरूवार को किया जाएगा।
44 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले इन निर्धारित केन्द्रों पर टीकाकरण नहीं करवा पाएंगे। उन्होनें कहा कि प्रत्येक केन्द्र में केवल 100 लोग ही टीकाकरण करवा सकेंगे। जिसके लिए केन्द्रों का निर्धारण खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया जाएगा। उन्होनें अंतर्राजीय बैरियर फैडिज पुल पर जाकर निरीक्षण व निगरानी की। उन्होनें चैपाल में कोविड संक्रमित रोगी से बातचीत कर उसक कुशलक्षेम जाना।
![](https://newsmakhani.com/wp-content/uploads/2021/05/186477951_482370599850668_437886059772994423_n-300x225.jpg)