नगरीय विकास मंत्री सिंह ने जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया
भोपाल : बुधवार, मई 5, 2021
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने पूर्व मंत्री दीपक जोशी की धर्मपत्नी विजया जोशी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।