– विभागों में प्रमुख एवं सह प्रमुख के नाते कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व
चंडीगढ़, 11 जून 2021
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने शुक्रवार को प्रदेश संगठन में विस्तार करते हुए पार्टी के विभिन्न विभागों और प्रकोष्ठों में प्रमुख एवं सह प्रमुखों की नियुक्ति की l प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए संगठन के मीडिया विभाग समेत प्रमुख विभागों और प्रकोष्ठों के गठन की जानकारी दी l
मीडिया विभाग में इनको मिली जिम्मेदारी –
- डॉ संजय शर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी
- श्री संजय आहूजा प्रदेश सह प्रभारी (चंडीगढ़ /पंचकूला )
- श्री शमशेर खरक प्रदेश सह प्रभारी (रोहतक)
- श्री राजीव जैन मीडिया संपर्क प्रमुख
- श्री प्रवीण अत्रे प्रवक्ता
- श्री वीरेंद्र सिंह चौहान प्रवक्ता
- श्री सूरजपाल अम्मू प्रवक्ता
- श्री विजयपाल अहलूवालिया प्रवक्ता
- डॉ राकेश झज्जर प्रवक्ता
- श्री सत्यव्रत शास्त्री प्रवक्ता
- श्रीमती रंजीता मेहता प्रवक्ता
- श्री विधु रावल प्रवक्ता
- श्री भारत भूषण जुयाल सह प्रवक्ता
- श्रीमती वंदना पोपली सह प्रवक्ता
- श्री बिजेंद्र नेहरा सह प्रवक्ता
- श्री सुदेश कटारिया सह प्रवक्ता
- श्री विकास वाल्मीकि सह प्रवक्ता
- श्रीमती सुनीता दुग्गल पैनलिस्ट
- श्री सत्यप्रकाश जरावता पैनलिस्ट
- श्री जवाहर यादव पैनलिस्ट
- श्री वीर कुमार यादव पैनलिस्ट
- श्री अभय सिंह यादव पैनलिस्ट
- श्री लक्ष्मण यादव पैनलिस्ट
- श्री असीम गोयल पैनलिस्ट
- श्री कृष्ण ढुल पैनलिस्ट
- श्री रमन मलिक पैनलिस्ट
- श्री हुकम सिंह भाटी पैनलिस्ट
- श्री मनीष यादव पैनलिस्ट
- श्री शैलेन्द्र पाण्डेय पैनलिस्ट
- श्री डी पी कौशिक पैनलिस्ट
बॉक्स :-
संगठन में सभी वर्गों को मिला प्रतिनिधित्व, पार्टी को मिलेगी और गति
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने संगठन विस्तार में प्रत्येक वर्ग के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करते हुए नियुक्तियां की है l भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जहाँ मीडिया विभाग प्रमुख के नाते डॉ संजय शर्मा को कमान सौपी है वही पूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी को भाजपा के महासंपर्क अभियान का प्रमुख बनाया है l भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकर्मों एवं बैठकों के प्रमुख के नाते करनाल से सांसद संजय भाटिया को जिम्मेदारी मिली है l मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन भी प्रदेश भाजपा में मीडिया सम्पर्क का काम देखेंगे l इसी के साथ सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक अभय सिंह यादव, विधायक असीम गोयल, विधायक कमल गुप्ता, विधायक नरेंद्र गुप्ता, विधायक लक्ष्मण यादव समेत सभी कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौपी गई है l