वैक्सीन के लिए अपॉइंटमेंट सायं 7 बजे से 8 बजे तक पोर्टल पर करें बुक : सिविल सर्जन डा. योगेश शर्मा

करनाल 19 मई,2021 सिविल सर्जन डा. योगेश शर्मा ने बताया कि 18 से 44 वर्ष तक की आयु के लोगो को वैक्सीन लगाने के लिए रजिस्टे्रशन के बाद अपॉइंटमेंट होना जरूरी है। जिन रजिस्टर्ड लोगों को वैक्सीन नहीं लगी है वे अपने अपॉइंटमेंट लेने के लिए पोर्टल पर सायं 7 बजे से 8 बजे तक अपॉइंटमेंट फिक्स कर सकते हैं। सभी लाभार्थी अपना अपॉइंटमेंट फिक्स करेंं और टीकाकरण स्थल पर अपॉइंटमेंट स्लिप लेकर ही पहुचें। सिविल सर्जन कार्यालय करनाल द्वारा सायं 7 से 8 बजे के बीच अपॉइंटमेंट हेतु पोर्टल खोला जाएगा।

Spread the love