चंडीगढ़, 5 अगस्त- हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि देश की हॉकी के लिए 41 साल बाद स्वर्णिम दौर आया है इसका पूरा श्रेय हर उस खिलाड़ी को जाता है जिसने अंतिम पल तक देश के लिए संघर्ष किया। अब हॉकी खेल में खिलाडियों को पीछे मुडक़र देखने की जरूरत नहीं है। इस देश के हॉकी खिलाडियों को जिस घड़ी और समय का इंतजार था। आज वह समय आ गया है। यहां से हॉकी टीम को आगे की तरफ ही बढऩा है। उन्होंने कहा कि टीम में कुरुक्षेत्र के सुरेन्द्र कुमार और सोनीपत के सुमित ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर देश को कांस्य पदक जीताने में अहम भूमिका अदा की है।
खेल मंत्री ने भारतीय हॉकी टीम की जर्मनी पर जीत हासिल करने और देश के लिए कांस्य पदक जीतने पर बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है। भारतीय हॉकी टीम ने जर्मनी को 5 के मुकाबले 4 गोल से हराकर देश को कांस्य पदक जीताने का काम किया। इस पदक के मिलते ही एक लम्बे इंतजार की घडिय़ां समाप्त हो गई है। भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने का काम किया है और टोक्यो ओलम्पिक में एक नया इतिहास रचने का काम किया है। यह ऐतिहासिक क्षण हरियाणा के लिए और अधिक यादगार रहेंगे। क्योंकि भारतीय हॉकी टीम ने कुरुक्षेत्र के सुरेन्द्र कुमार और सोनीपत के सुमित कुमार भी खेल रहे थे।
उन्होंने भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और खेल मंत्री होने के नाते कहा कि कांस्य पदक जीतना एक बहुत उपलब्धि है। इस उपलब्धि ने देश को एक गौरव दिलवाने का काम किया है। इन ऐतिहासिक क्षणों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा । उन्होंने हॉकी खिलाडियों के परिजनों को भी बधाई देते हुए कहा कि इन खिलाडिय़ों ने हरियाणा का नाम पूरे विश्व में रोशन करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से इन खिलाडिय़ों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इतना ही नहीं राज्य सरकार की तरफ से इन खिलाडिय़ों को पूरा मान सम्मान देने के साथ-साथ भव्य स्वागत भी किया जाएगा।