चंडीगढ़, 8 जुलाई 2021 हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के छ: बार मुख्यमंत्री रहे श्री वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वीरभद्र सिंह का आज तडक़े शिमला में निधन हो गया।
डिप्टी सीएम ने कहा कि श्री वीरभद्र सिंह जी का लंबा राजनीतिक जीवन रहा है। उन्हें प्रशासनिक और विधायी कार्यों का अपार अनुभव था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लोगों की सेवा करने में अहम भूमिका निभाई थी।
उन्होंने स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।