नई मंजिल योजना के तहत 98,712 लाभार्थियों को प्रशिक्षित किया गया

Delhi, 07 FEB 2024

नई मंजिल योजना उन अल्पसंख्यक युवाओं को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से 2014-15 से 2020-21 तक क्रियान्वित की जा रही थी, जिनके पास औपचारिक स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र नहीं है। योजना ने औपचारिक शिक्षा (कक्षा आठवीं या दसवीं) और कौशल का संयोजन प्रदान किया और लाभार्थियों को बेहतर रोजगार और आजीविका खोजने में सक्षम बनाया। योजना की शुरुआत के बाद से, 98,712 लाभार्थियों को प्रशिक्षित किया गया है, 58,168 को नौकरी मिली है और 8,546 ने अब तक आगे की शिक्षा या कौशल प्रशिक्षण लिया है। शुरुआत से नई मंजिल योजना के तहत लाभार्थियों की राज्य/केन्‍द्र शासित प्रदेश और लिंग-वार संख्या अनुलग्‍नक में दी गई है।

परियोजना कार्यान्वयन एजेंसियों के माध्यम से यह योजना कार्यान्वित की गई थी, इसलिए, निधि आवंटन पर राज्य/केन्‍द्र शासित प्रदेश-वार आंकड़े मंत्रालय में नहीं रखे जाते हैं। शुरुआत से ही योजना के तहत 562.39 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिसमें से. 2022-23 तक 456.19 करोड़ का उपयोग किया जा चुका है।

अनुलग्‍नक

 

शुरु होने के बाद से नई मंजिल योजना के तहत राज्य/केन्‍द्र शासित प्रदेश और लिंग-वार लाभार्थियों की संख्या
राज्‍य पुरूष महिला कुल प्रशिक्षित
अंडमान और निकोबार 154 259 413
आंध्र प्रदेश 144 682 826
अरूणाचल प्रदेश 393 427 820
असम 1641 4276 5917
बिहार 4233 4987 9220
छत्‍तीसगढ़ 663 1376 2039
दिल्‍ली 2242 1640 3882
गोवा 70 343 413
गुजरात 679 2278 2957
हरियाणा 2291 1032 3323
हिमाचल प्रदेश 555 413 968
जम्‍मू और कश्‍मीर 3187 4580 7767
झारखंड 2737 4176 6913
कर्नाटक 805 1563 2368
केरल 983 1082 2065
मध्‍य प्रदेश 1144 2500 3644
महाराष्‍ट्र 1858 746 2604
मणिपुर 772 611 1383
मेघालय 1021 1332 2353
नागालैंड 359 467 826
ओडिशा 320 920 1240
पंजाब 4350 2821 7171
राजस्‍थान 1697 1069 2766
तमिलनाडु 1531 1379 2910
तेलंगाना 3273 2604 5877
त्रिपुरा 260 242 502
उत्‍तर प्रदेश 4377 6469 10846
उत्‍तराखंड 590 379 969
पश्चिम बंगाल 2150 3580 5730
कुल योग 44,479 54,233 98,712

 

यह जानकारी अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।