चंडीगढ़, 28 सितम्बर 2021
पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्रीमती अरुणा चौधरी ने राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन विभाग की कमान मिलने के बाद आज मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी और उप मुख्यमंत्री श्री ओ.पी. सोनी की उपस्थिति में पंजाब सिविल सचिवालय-1 में अपना पद संभाला।
और पढ़ें :-भाजपा के राष्ट्रीय संगठक वी सतीश ने दीनदयाल उपाध्याय को बताया एकात्मक मानववाद का प्रणेता
श्रीमती चौधरी ने अपने ऊपर विश्वास जताने के लिए पार्टी आलाकमान और मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह पहले की तरह राज्य के लोगों की निरंतर सेवा करते रहेंगे और अपनी समूची जि़म्मेदारियों को समर्पण और लगन से निभाएंगे। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार समाज के समूह वर्गों के लोगों के कल्याण और विकास के लिए हमेशा तत्पर है और लोगों के घरों तक सरकारी सेवाएं पहुँचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।
श्रीमती अरुणा चौधरी ने विशेष तौर पर कहा कि सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए एक-एक वादे को पूरा करेगी और इसके लिए वह पहले की तरह ही जी-जान से कोशिशें जारी रखेंगे।
इस मौके पर अन्यों के अलावा सांसद श्री जसबीर सिंह डिम्पा, श्री हरजोत कमल और श्री दविन्दर सिंह घुबाया (दोनों विधायकों) के अलावा पारिवारिक सदस्यों में उनके पति श्री अशोक चौधरी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पुत्र श्री अभिनव चौधरी और समर्थक उपस्थित थे।