धान की खरीद रोककर पंजाब के किसानों से बदला ले रही है मोदी सरकार: कुलतार सिंह संधवां
धान खरीद का ‘तुगलकी फरमान‘ वापस ले केंद्र सरकार
चंडीगढ़, 1 अक्तूबर 2021
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पंजाब में धान की खरीद 1 अक्तूबर के बजाय 11 अक्तूबर से शुरू करने के फैसले की सख्त आलोचना की है और इसे मोदी सरकार का ‘तुगलकी फरमान’ करार दिया है। पार्टी ने मांग की है कि केंद्र सरकार अपना फैसला वापस ले और धान की खरीद तुरंत शुरू कराई जाए।
और पढ़ो :-बाबा साहेब के सपनों को केवल अरविंद केजरीवाल ही पूरा कर सकते हैं: हरपाल सिंह चीमा
शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय से जारी बयान में आप के विधायक और किसान विंग पंजाब के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने आरोप लगाया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार ने बिल्कुल मौके पर धान की खरीद रोककर पंजाब के किसानों से बदला लेने की साजिश की है, क्योंकि यहां के किसान ही मोदी सरकार के तीन काले कृषि कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की मंडियों में धान की आवक शुरू हो गई है और किसानों के लिए फसल को 10 दिन तक संभालना मुश्किल हो जाएगा।
मंडियों में आई फसल को होने वाले नुकसान के लिए सरकार ही जिम्मेदार है, क्योंकि फसल को मंडियों में लाने की तारीख 1 अक्तूबर सरकार ने ही तय की थी। अवतार सिंह संधवां ने कहा कि न तो केंद्र सरकार और न ही राज्य सरकार को किसानों की चिंता है और सरकारें तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर किसानों को परेशान कर रही है। संधवां ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को इस मामले पर तुरंत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर धान की खरीद शुरू करवानी चाहिए।
मोदी सरकार की आलोचना करते हुए ‘आप’ नेता ने कहा कि सरकार दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसानों से बदला लेने की ओछी राजनीति पर उतर आई है। सरकार किसानों को भी परेशान कर रही है। संधवां ने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री से अपील की है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास जाएं और पंजाब में धान की खरीद का आदेश लेकर ही वापस पंजाब लौटें।