कैबिनेट मंत्री श्री गुरकीरत सिंह जी ने ग्राम अलौड़ में दो परियोजनाओं का  शुभारंभ करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास सामाजिक विकास की सीढी है,

KOTLI
ਕੈਬਿਨਟ ਮੰਤਰੀ ਸ.ਗੁਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ ਜੀ ਨੇ ਖੰਨਾ ਵਿਖੇ ਪਿੰਡ ਆਲੌੜ ਵਿੱਚ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ।

खन्ना, 26 दिसम्बर 2021

कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह ने आज यहां गांव अलौड़ में दो परियोजनाओं का उद्धघाटन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास सामाजिक विकास की दिशा में एक कदम है।

और पढ़ें :-सरकारी दफ्तरों के बजाय कांग्रेसी विधायकों और नेताओं के घर से क्यों मिल रहे बीपीएल बारकोड स्टिकर? – मीत हेअर

पहली परियोजना गांव अलौड़ स्थित बाजीगर बस्ती है जिसमे में एक धर्मशाला का उद्धघाटन किया। जिसमें कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह के साथ ब्लॉक समिति खन्ना के अध्यक्ष सतनाम सिंह सोनी ने विशेष रूप से भाग लिया। जिन्होंने निर्वाचन क्षेत्र में लोगों के कल्याण और विकास को देखते हुए गुरकीरत सिंह के कार्यों की सराहना की, इसके साथ ही एक और प्रतिष्ठित परियोजना का उद्धघाटन किया गया वह था गांव अलौड़ की आंगनवाड़ी केंद्र का, यह आंगनबाड़ी केंद्र गांव में होना समय की मांग है।

जिसके लिए ग्रामीणों ने मंत्री का आभार जताया। इस मौके पर गुरकीरत सिंह ने कहा की यह आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता का ख्याल रखने में मदद करने में मददगार रहेगा। इस समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों सहित डॉ. गुरमुख सिंह चाहल, ग्राम सरपंच समुंद सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप सिंह ढींडसा, गुरदीप सिंह पंच / प्रधान यूथ कांग्रेस ग्रामीण, सुरिंदर सिंह- पंच, अवतार सिंह – पंच, जतिंदर कौर – पंच, जसविंदर कौर – पंच, सुखविंदर कौर – पंच, रंजीत सिंह प्रधान गुरुद्वारा साहिब अलौड़, बलजीत सिंह ज्ञानी, बलजीत सिंह ढींढसा, राय सिंह और समूह नगर वासी गांव अलौड़ आदि शामिल रहे।

Spread the love