मुख्यमंत्री ने जवानों की शहादत पर शोक व्यक्त किया

CM mourns demise of Army soldiers
CM mourns demise of Army soldiers

शिमला 10 फरवरी 2022

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अरूणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले क्षेत्र में भारी हिमस्खलन की चपेट में आने से प्रदेश के दो जवानों के शहीद होने पर शोक व्यक्त किया है। इस घटना में बिलासपुर जिला के घुमारवीं क्षेत्र के जवान अंकेश भारद्वाज और कांगड़ा जिला के बैजनाथ क्षेत्र के राकेश सिंह सहित भारतीय सेना के सात जवान शहीद हुए हैं।

और पढ़ें :-ग्रीन टैक्स एकत्रित करने के लिए मनाली में एन.ई.टी.सी. फास्टैग बैरियर स्थापित

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकग्रस्त परिवारों को सम्बल प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में समस्त प्रदेशवासी वीरभूमि के शहीद अंकेश और राकेश के परिवारजनों के साथ हैं।
Spread the love