मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त किया

JAIRAM THAKUR
CM condoles demise of P. Mitra
शिमला 4 अप्रैल 2022
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वरिष्ठ पत्रकार चन्दर शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका रविवार देर सायं मोहाली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। वह शिमला जिला से संबंध रखते थे।

और पढ़ें :-मुख्यमंत्री ने पंडोह बस दुर्घटना के घायलों का कुशलक्षेम जाना

जय राम ठाकुर ने कहा कि चन्दर शर्मा सदैव पत्रकारिता के लिए समर्पित रहे और उन्होंने अपनी व्यावसायिक प्रतिबद्धता को बनाए रखा। वे कई युवा पत्रकारों के लिए एक प्रेरक भी रहे।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Spread the love