पंजाब के प्रमुख बुद्धिजीवियों ने शिरोमणी अकाली दल से एस.वाई.एल और पंजाब के हितों पर सर्वदलीय पहल शुरू करने का आग्रह किया

चंडीगढ़, 31अक्टूबर:

पंजाब भर के प्रमुख बुद्धिजीवियों , लेखकों और शिक्षाविदों ने आज शिरोमणी अकाली दल से नदी जल, एसवाईएल और पंजाब के सामने आने वाले अन्य प्रमुख मुददों पर पंजाब के हितों की रक्षा करने के लिए एक संयुक्त रणनीति बनाने के लिए एक सर्वदलीय पहल शुरू करने का नेतृत्व करने का आग्रह किया है।

इस संबधी एक प्रस्ताव आज यहां शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष  सरदार सुखबीर सिंह बादल के साथ विद्धानों, लेखकों और शिक्षाविदों के 4 घंटे के विशेष संवाद सत्र में पारित किया गया है।

प्रस्ताव में कहा गया है कि राजनीतिक दल विशेषकर क्षेत्रीय पार्टी अकाली दल का कर्तव्य है कि वह राज्य के हितों की लड़ाई की अगुवाई करे। सत्र में भाग लेने वालों ने पंजाब और पंजाबियों के सामने आने वाले गंभीर मुददों पर इवेंट मैनेजमेंट के साथ आपसी कीचड़ उछालने के माध्यम से बांटने वाली बहस के माध्यम से राज्य के लोगों के बीच विभाजन और भ्रम पैदा करने के प्रयासों का विरोध किया।

इस संवाद सत्र में डाॅ. सुच्चा सिंह गिल, प्रो. रंजीत सिंह घुम्मन, डाॅ. केहर सिंह, डाॅ. बलकार सिंह, डाॅ. प्यारे लाल गर्ग, प्रो. रौनकी राम, डाॅ. धर्मवीर गांधी, स. गुरदेव सिंह बराड़, डाॅ. गुरदर्शन सिंह ढ़िल्लों, प्रो. मंजीत  सिंह और  डाॅ. धरमिंदर सिंह उभा, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा,बलविंदर सिंह भूंदड़, बिक्रम सिंह मजीठिया, महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, डाॅ. दलजीत सिंह चीमा और विरसा सिंह वल्टोहा ने भाग लिया।

Spread the love