आप ने 18 और हल्का प्रभारी किए नियुक्त

BHAGWANT MAN
ਸਰੇਆਮ ਅੰਧੇਰ-ਗਰਦੀ ਹੈ ਨਸਾ ਤਸਕਰੀ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਹੋਰ ਜਾਂਚ ਪੈਨਲ ਬਣਾਉਣਾ-ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ

भगवंत मान तथा जरनैल सिंह के हस्ताक्षर के बाद जारी हुई सूची
चंडीगढ़,14 सितंबर 2021

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने हल्का स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए 18 हल्का प्रभारियों की सूची जारी की है। इससे पहले पार्टी ने 47 अन्य निर्वाचन क्षेत्रों के हल्का प्रभारी नियुक्त किए थे।

मंगलवार को पार्टी मुख्यालय से पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान तथा पंजाब मामलों के प्रभारी व दिल्ली से विधायक जरनैल सिंह के हस्ताक्षर के बाद जारी हुई इस सूची के मुताबिक विधानसभा हल्का श्री आनंदपुर साहिब के लिए हरजोत सिंह बैंस, आतम नगर से कुलवंत सिंह सिद्धू, बलाचौर से संतोष कटारिया, बलुआना से अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर, बस्सी पठाना से रूपिंदर सिंह हैप्पी, बठिंडा अर्बन से जगरूप सिंह गिल, भुलथ से रणजीत सिंह राणा, दीना नगर से शमशेर सिंह, फिरोजपुर शहरी से रणवीर सिंह भुल्लर, फिरोजपुर ग्रामीण से आशु बांगड़, जालंधर कैंट से सुरिंदर सिंह सोढ़ी, कपूरथला से मंजू राणा, खन्ना से तरुणप्रीत सिंह सोंध, मलेरकोटला से मोहम्मद जमील उर रहमान, मुकेरियां से प्रो. गुरुध्यान सिंह मुल्तानी,नवांशहर से ललित मोहन बल्लू पाठक, कादियां से जगरूप सिंह सेखवां तथा तरनतारन से डा. कश्मीर सिंह सोहल के नाम शामिल हैं