वर्तमान सरकार के गठन के बाद नगरपालिका नीलोखेड़ी को विकास  कार्यों के लिए 1244.91 लाख रुपये की राशि आबंटित की जा चुकी

चण्डीगढ़, 10 अगस्त – हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री कमल गुप्ता ने बताया कि वर्तमान सरकार के गठन के बाद नगरपालिका नीलोखेड़ी को विकास  कार्यों के लिए 1244.91 लाख रुपये की राशि आबंटित की जा चुकी है।
श्री गुप्ता आज यहां हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान विधायक श्री धर्म पाल गोंदर द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने बताया कि 17 मार्च, 2022 को 1395 लाख रुपये की लागत से विकास कार्यों की सूची प्राप्त हुई थी जो कि 30 मार्च, 2022 को जिला नगर आयुक्त, करनाल में कार्यों के होने की संभावना एवं राशि की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए अनुमान तैयार करने के लिए भेजी गई थी। इसके उपरांत, सचिव नगरपालिका नीलोखेड़ी द्वारा उनके 22 जून, 2022 के पत्र के माध्यम से 1395 लाख रुपये की लागत के 10 कार्यों के अनुमान आवश्यक प्रशासनिक स्वीकृति लेने तथा राशि के आबंटन के लिए जिला नगर आयुक्त, करनाल को भेजे गए हैं। जिला नगर आयुक्त, करनाल से मामला प्राप्त होते ही इस पर विचार किया जाएगा।

 

और पढ़ें :-
गांव मंडकोला के निकट पलवल-नूंह स्टेट हाईवे-13 को के.एम.पी. इंटरचेंज और दिल्ली-वडोदरा-मुंबई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से जोडऩे के लिए नई सडक़ का निर्माण किया जाएगा

Spread the love