खुद मैदान में उतरे अरविंद केजरीवाल

ਖੁਦ ਮੈਦਾਨ 'ਚ ਉਤਰੇ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ
ਖੁਦ ਮੈਦਾਨ 'ਚ ਉਤਰੇ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ
विधानसभा चुनाव के लिए केजरीवाल ने खरड़ से की डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत
पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान के साथ घर-घर जाकर लोगों से मिले केजरीवाल, वृद्ध लोगों से लिया आशीर्वाद
लोगों ने किया अरविंद केजरीवाल का स्वागत, दी जीत की शुभकामनाएं

चंडीगढ़, 12 जनवरी 2022

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को खरड़ हल्के से डोर-टू-डोर प्रचार अभियान की शुरुआत की। चुनाव आयोग के कोविड दिशानिर्देशों का पालन करते हुए केजरीवाल ने पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान और खरड़ से आप प्रत्याशी अनमोल गगन मान के साथ घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और पंजाब के बारे में पार्टी की योजनाओं से अवगत कराया।

और पढ़ें :-आम आदमी पार्टी बनाएगी खुशहाल और सुनहरा पंजाब – अरविंद केजरीवाल

रास्ते में लोगों ने जगह जगह उनका जोरदार स्वागत किया और वृद्ध लोगों ने चुनाव में जीत के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी। इस दौरान केजरीवाल ने खुद लोगों को पार्टी की योजनाओं और गारंटियों से संबंधित पर्चे दिए और पंजाब को फिर से खुशहाल और समृद्ध बनाने एवं राज्य में अमन-शांति व भाईचारा कायम करने के लिए आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की।

केजरीवाल ने खरड़ के लोगों से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अनमोल गगन मान का समर्थन करने की अपील की और कहा कि डोर-टू-डोर आप की पसंदीदा योजनाओं में से एक है। दिल्ली सरकार ने जनता की सुविधा के लिए डोर स्टेप डिलीवरी फॉर सर्विसेज योजना चलाई है, जिसके तहत सरकारी कर्मचारी लोगों के घर जाकर उनके काम करते हैं, ताकि लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े।

केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है। हमारे विधायक और मंत्री साधारण परिवारों से होते हैं। इसलिए उन्हें आम लोगों के दुख-दर्द की पूरी समझ और जानकारी होती है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर खास लोगों(जैसे विधायक, सांसद, मंत्री, मुख्यमंत्री आदि) को मिलने वाली सारी सुविधाएं आम लोगों को भी उपलब्ध कराई जाएगी। हमारा उद्देश्य देश के हर ‘आम’ आदमी को ‘खास’ बनाना है।