उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत विधायक जरनैल सिंह, पंजाबी अकादमी के वाइस चेयरमैन समेत अन्यों ने लिया गुरु साहिब का आर्शीवाद
चंडीगढ़, 14 नवंबर 2021
आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली द्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब के 400वें वार्षिक प्रकाश पर्व को समर्पित दिल्ली विधानसभा परिसर में आत्मरस कीर्तन दरबार कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कीर्तन दरबार में विशेष रूप से पहुंचकर गुरु साहिब का आर्शीवाद प्राप्त किया। साथ ही पंजाब मामलों के प्रभारी एवं दिल्ली के विधायक स. जरनैल सिंह ने भी गुरु साहिब का अशीर्वाद प्राप्त कर पंजाब-दिल्ली की खुशहाली व तरक्की की कामना की। इनके अलावा पंजाबी अकादमी दिल्ली के वाइस चेयरमैन हरचरण सिंह बन्नी और विधायक स. प्रलाद सिंह साहनी समेत कई अन्य पदाधिकारी और भारी संख्या में पहुंची संगत ने आत्मरस कीर्तन दरबार में गुरु साहिब का आर्शीवाद प्राप्त किया। दिल्ली की समूची संगत पंथ के बड़े-बड़े प्रचारकों द्वारा सुनाए गए गुरु शब्द और गुरबाणी सुनकर निहाल हुई।
और पढ़ें :-सरदार सुखबीर सिंह बादल द्वारा पार्टी के 3 अन्य आधिकारिक उम्मीदवारों का ऐलान
आम आदमी पार्टी ‘आप’ द्वारा 13 नवंबर, शनिवार की शाम 6 बजे से दिल्ली विधानसभा परिसर में ‘आत्मरस कीर्तन दरबार’ का आयोजन किया गया। ‘आप’ द्वारा दिल्ली के लोगों को कीर्तन दरबार में पहुंचकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई थी, जिसके चलते भारी संख्या में पहुंची संगत गुरु शब्द और गुरबाणी सुनकर निहाल हुई।