क्रिश्चन भाईचारा फगवाड़ा में विजय सांपला के समर्थन में उतरा

President Albert Dua
ਇਸਾਈ ਭਾਈਚਾਰਾ ਫਗਵਾੜਾ ਵਿਚ ਵਿਜੈ ਸਾਂਪਲਾ ਦੇ ਸਮਰਥਨ ’ਚ ਨਿਤਰਿਆ
भाजपा ही ऐसी एकमात्र पार्टी जो सभी को साथ लेकर चल रही है: अल्बर्ट दुआ
आप व केजरीवाल पंजाब में क्रिश्चन भाईचारे को कर रहे हैं बदनाम: अल्बर्ट दुआ

फगवाड़ा, 4 फरवरी 2022

भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी तथा जैसे पूरे भारत में क्रिश्चन कम्यूनिटी भाजपा का साथ दे रही है, वैसे ही पंजाब में भी क्रिश्चन भाईचारा भाजपा को समर्थन करेगा। यह बात क्रिश्चन यूनाइटेड फैडरेशन के अध्यक्ष अल्बर्ट दुआ व फगवाडा़ से ईसाई कम्यूनिटी के विश्व गुलजार व सिस्टर सोनिया ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कही।

और पढ़े :-सिर्फ हिन्दू होने के कारण कांग्रेस ने सुनील जाखड़ को मुख्यमंत्री की रेस के बाहर किया – राघव चड्ढा

उन्होंने कहा कि ईसाइयों को भडक़ाया जाता है कि भाजपा क्रिश्चन विरोधी है, परंतु भाजपा ने क्रिश्चन कम्यूनिटी को बहुत प्यार व सम्मान दिया है तथा भाजपा सरकार द्वारा क्रिश्चन कम्यूनिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जॉन बारला को केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री बनाया हुआ है, जो कि क्रिश्चन भाईचारे के लिए सम्मान वाली बात है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने क्रिश्चन भाईचारे को भडक़ाने व अपमानित करने वाला ब्यान दिया है। उन्होंने कहा कि आप नेता ब्यान दे रहे हैं कि पंजाब में लोग पैसों के लालच व प्रलोभन के लिए क्रिश्चन भाईचारे को अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कहकर आप पार्टी गरीब पंजाबियों का मजाक उड़ा रही है, न कि क्रिश्चन भाईचारे का। उन्होंने कहा कि वह इस बात को सिरे से नकारते हैं तथा लोग सिर्फ प्यार व ईमान की खातिर क्रिश्चन धर्म को अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईसाई भाईचारा आम आदमी पार्टी व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का खुलकर विरोध करता है तथा करता रहेगा।

इस अवसर पर नेता गुरदीप सिंह दीपा, रमेश सचदेवा, धनंजय मदान, अनुराग मनखंड, भारती शर्मा, बलभद्र सेन दुग्गल, चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह राणा, लक्की सरवटा के अलावा अन्य उपस्थित थे।