मुख्यमंत्री द्वारा पटियाला के सरकारी राजिन्द्रा अस्पताल की अचानक चैकिंग  

लोगों को मानक स्वास्थ्य सहूलतें प्रदान करने के मकसद से की कार्यवाही  
 
राजिन्द्रा अस्पताल को नया रूप देने का किया ऐलान  
 
पटियाला, 19 अक्तूबर :- 

लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करनी यकीनी बनाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ज़मीनी हालात का जायज़ा लेने के लिए आज सरकारी राजिन्द्रा अस्पताल की अचानक चैकिंग की।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल के अलग-अलग वार्डों का निरीक्षण किया और अस्पताल की स्थिति के बारे मरीजों के साथ बातचीत की। भगवंत मान ने अस्पताल में सहूलतों संबंधी डाक्टरों और पैरा मैडीकल स्टाफ के साथ भी विस्तृत बातचीत की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के इस प्रमुख अस्पताल को नया रूप देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि अस्पताल को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया जायेगा जिससे लोगों को मानक डाक्टरी सहूलतें मुहैया करवाई जा सकें। भगवंत मान ने कहा कि यह अस्पताल ख़ास तौर पर साथ लगते जिलों के लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए केंद्र बिंदु के तौर पर काम करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग मानक इलाज सहूलतों के लिए इस अस्पताल में आते हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनका यहाँ इलाज नहीं होता तो वह आगे चंडीगढ़ में पी. जी. आई. में चले जाते हैं, जिस कारण वहाँ भारी भीड़ रहती है। भगवंत मान ने कहा कि इस अस्पताल को देश के सबसे बढ़िया अस्पतालों में तबदील करने के लिए मानवीय शक्ति और बुनियादी ढांचे में क्रमवार अपेक्षित विस्तार और सुधार किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अस्पताल लाखों लोगों के लिए आशा की किरण है और इसको विश्व स्तरीय अस्पताल के तौर पर विकसित करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने मरीजों को भरोसा दिलाया कि इस मानक संस्था की पुरानी शान को बहाल किया जायेगा। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार इस अस्पताल के सर्वपक्षीय विकास पर ज़ोर देगी।

और पढ़ें:-
पीरामल फाउंडेशन द्वारा जिले के 97 स्कूलों में 5800 से अधिक बच्चों का बौद्धिक परीक्षण किया गया