105 वर्षीय बेबे मान कौर के निधन पर दुख व्यक्त किया : मनोहर लाल

चंडीगढ़, 31 जुलाई 2021 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने सुप्रसिद्ध तेज धाविका 105 वर्षीय बेबे मान कौर के निधन पर दुख व्यक्त किया है। वें पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं ।
आज जारी शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
श्री मनोहर लाल ने कहा कि बेबे मान कौर का निधन खेल-जगत के लिए बड़ी ही दुःखद खबर है। बेबे मान कौर का स्वर्णिम योगदान इतिहास में दर्ज रहेगा और वे युवाओं के साथ-साथ उनकी उम्र के लोगों के लिए भी एक आदर्श रहेंगी।
नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित बेबे मान कौर अन्तरराष्ट्रीय स्प्रिंटर थीं और विश्व स्तर की प्रतियोगिताओं में अपने आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं।

 

 

 

 

Spread the love