हार के डर से दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं मुख्यमंत्री चन्नी: भगवंत मान

BHAGWANT MANN
ਸਾਰੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ: ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ
भले ही ईडी चन्नी को जमानत दे दे, लेकिन भदौर की जनता उनकी जमानत जब्त कर देगी : भगवंत मान
दो सीटों पर मुख्यमंत्री चन्नी के चुनाव लड़ने से साबित हुआ कि वह चमकौर साहिब से हार रहे हैं – भगवंत मान
पंजाब के किसानों को फसलों की बर्बादी पर मुआयना से पहले देंगे ₹20000 प्रति एकड़ का मुआवजा : भगवंत मान

चंडीगढ़, 31 जनवरी 2022

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के दो सीटों से चुनाव लड़ने को हार का डर बताया। मान ने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी अपने विधानसभा क्षेत्र चमकौर साहिब में हार के डर से भदौड़ से भी चुनाव लड़ रहे हैं। मान ने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी के भदौड़ क्षेत्र से लड़ने के फैसले का हम स्वागत करते हैं क्योंकि यह क्षेत्र संगरूर लोक सभा के अंतर्गत आता है, लेकिन भदौड़ से ‘भदौड़ का बेटा’ लाभ सिंह उगोके ही जीतेगा।

और पढ़ें :-विजय सांपला ने दाखिल किया नामांकन, सोमप्रकाश बने प्रस्तावक

सोमवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए मान ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस फैसले से साबित होता है कांग्रेस में हार के डर का बौखलाहट है या फिर मुख्यमंत्री चन्नी श्री चमकौर साहिब सीट से पक्के तौर पर हार रहे हैं।”

भगवंत मान ने विधान सभा हलका भदौड़ के राजनीतिक इतिहास का विवरण देते हुए कहा कि हलका भदौड़ के लोग इंकलाबी लोग हैं। वे  कभी भी मुख्य मंत्री और अफसरशाही की परवाह नहीं करते। यहां के लोगों ने 2012 के विधानसभा चुनावों दौरान जेब में हाथ डाल कर फोटो खिंचवाने वाले आई.ए.एस. अफ़सर उमीदावर को जेब में से हाथ बाहर निकलवा दिया था। उन्होंने आगे बताया कि इस हलके लोगों ने 2014 लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़े अंतर से बढ़त दिलवाई थी और 2017 चुनाव के समय भी इस क्षेत्र से के लोगों ने आम आदमी पार्टी को जिताया था। उन्होंने कहा कि आप उम्मीदवार लाभ सिंह उगोके और आप कार्यकर्ताओं की सांझी टीम ने ज़बरदस्त काम किया है। इसलिए यहां के लोगों ने आप उम्मीदवार को जिताने का मन बना लिया है।

किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए मान ने कहा कि ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बेमौसम बारिश के कारण खराब हुए फसल के लिए दिल्ली के किसानों को हर्जाने के तौर पर 20हजार रुपये प्रति एकड़ के चेक सौंपे है। आप की सरकार पंजाब में भी इसी तर्ज पर किसानों को मुआवजा देगी।

मान ने कहा कि हलका भदौड़ के लोगों ने फ़ैसला कर लिया है कि चाहे यहां से कांग्रेस के कार्यकारी मुख्यमंत्री चुनाव लड़ लें, या कोई और बड़ा नेता, लेकिन जीतेगा तो भदौड़ का पुत्र लाभ सिंह उगोके ही, क्योंकि लाभ सिंह उगोके भदौड़ हलके निवासी हैं और उन्होंने क्षेत्र के लोगों के दुख दर्द में हमेशा साथ दिया है। मान ने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी के रिश्तेदारों के पास से ईडी के छापे में पकड़े गए 10 करोड़ रुपए की जानकारी भदौड़ के लोगों के पास पहुँच गई है। भदौड़ के लोग अब उन पर भरोसा नहीं करने वाले हैं।

भगवंत मान ने दावा किया कि केवल आम आदमी पार्टी ही किसानों, मज़दूरों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आम लोगों की हितैषी है। उदाहरण पेश करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली के किसानों को बारिश के कारण फ़सल ख़राब होने पर 20 हज़ार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया है। उन्होंने वादा किया कि पंजाब में भी ‘आप’की सरकार किसानों को फ़सल ख़राब होने पर पहले 20 हज़ार प्रति एकड़ मुआवज़ा देगी और ख़राब फ़सलों का मुआयना मुआवज़ा देने के बाद करवाया करेगी, ताकि किसानों को किसी भी किस्म की परेशानी न हो।