20 फरवरी को मौका है, अपने बच्चों और पंजाब की किस्मत बदलने का – भगवंत मान
केजरीवाल और भगवंत मान ने जालंधर में आप उम्मीदवारों के लिया प्रचार, लोगों से की ईमानदार सरकार बनाने की अपील
जालंधरचंडीगढ़,16 फरवरी 2022
आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और ‘आप’ पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान बुधवार को जालंधर पहुंचे। दोनों नेताओं ने सबसे पहले प्रसिद्ध संत श्री रविदास मंदिर में माथा टेका। फिर उन्होंने जालंधर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में ‘आप’ उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया।
और पढ़ें :-पंजाब में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 449.55 करोड़ कीमत की संपत्ति ज़ब्त: मुख्य निर्वाचन अधिकारी
जालंधर में चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल और भगवंत मान ने जालंधर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार शीतल अंगुराल, जालंधर कैन्ट से उम्मीदवार और पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरिंदर सिंह सोढ़ी, जालंधर सेन्ट्रल से उम्मीदवार रमन अरोड़ा और जालंधर उत्तरी से आप उम्मीदवार दिनेश ढाल के लिए प्रचार किया और लोगों से आम आदमी पार्टी के सभी उम्मीदवारों को जीताकर भगवंत मान को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।
लोगों से अपील करते हुए केजरीवाल ने कहा कि इस बार पंजाब बदलने के लिए आम आदमी पार्टी को वोट करना है। अगर आप चाहते हैं कि पंजाब से भ्रष्टाचार, माफिया और अफसरशाही खत्म हो तो आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएं। केजरीवाल ने कहा कि 20 फरवरी को पंजाब और पंजाब के लोगों का भविष्य तय होगा, इसलिए इस बार खूब सोच-समझकर वोट करना है। एक भी वोट इस बार बर्बाद नहीं करना है, अपना एक एक कीमती वोट आम आदमी पार्टी को डालना है।
केजरीवाल ने कहा कि पहले पंजाब के लोगों के पास अच्छे और ईमानदार विकल्प नहीं था। इस बार हमने एक बेहद ईमानदार नेता भगवंत मान को पंजाब के उज्जवल भविष्य के लिए मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया है। इस बार हमें धोखा नहीं खाना है। सिर्फ ईमानदार नेता को ही चुनना है और पंजाब को फिर से खुशहाल बनाना है। केजरीवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी मीडिया सर्वे में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। लेकिन वे 60-65 सीटें ही दिखा रहे हैं। आपको मीडिया सर्वे फेल साबित कर देना है। भगवंत मान का हाथ मजबूत करने के लिए आम आदमी पार्टी को 80 से ज्यादा सीटें जीताना है।
आप पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 20 फरवरी को आपके पास मौका है, अपने बच्चों और पंजाब की किस्मत बदलने का। शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था ठीक करने का। माफिया और भ्रष्टाचार खत्म करने का। बिजली-पानी की समस्या दूर करने का, नौजवानों को रोजगार देने का और किसानों को कर्ज से बचाने का। इसलिए इस बार अपने, अपने बच्चों और पंजाब के अच्छे भविष्य के लिए झाड़ू का बटन दबाएं। 20 फरवरी तक आप हमारा साथ दीजिए, उसके बाद आपके हर सुख-दुख में हम साथ देंगे।
जालंधर कैन्ट हलके में आप उम्मीदवार और पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरिंदर सिंह सोढ़ी को वोट देने की अपील करते हुए मान ने लोगों से कहा कि जालंधर की धरती ने देश को कई बड़े-बड़े खिलाड़ी दिये हैं। सभी महान खिलाड़ियों ने अपने खेल की प्रतिभा की बदौलत पंजाब और देश की शान बढ़ाई और विदेशों में भारत का तिरंगा बुलंद किया। आप उम्मीदवार सुरिंदर सिंह सोढ़ी भी लम्बे समय तक देश के लिए खेला और कई मेडल जीतकर पंजाब और देश का मान बढ़ाया। अब इनका मान आपको बढ़ाना है। भारी बहुमत से सोढ़ी साहब को जिताकर विधानसभा पहुंचाना है। मुझे पूरा भरोसा है कि जिस तरह इन्होंने खिलाड़ी के रुप में देश का नाम रोशन किया है उसी तरह विधानसभा में जालंधर के लोगों का प्रतिनिधित्व करेंगे।