मामला ‘फेक एन. ओ. सी’ का कैबिनेट मंत्री जिम्पा द्वारा डिप्टी कमिशनर को पहल के आधार पर मामले की जांच करने और रिपोर्ट सौंपने के निर्देश
—प्रॉपर्टी डीलरों, कलोनाईजऱों और जनता की सुनी शिकायतें
— राजस्व मंत्री द्वारा सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों का भी निरीक्षण
लुधियाना, 18 अक्तूबर:
पंजाब के राजस्व मंत्री श्री ब्रम शंकर जिम्पा ने जायदाद की रजिस्ट्रेशन के लिए ‘फेक एन. ओ. सी’ का प्रयोग किये जाने की कुछ शिकायतों को देखते हुये लुधियाना के डिप्टी कमिशनर को इस सम्बन्धी जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
कैबिनेट मंत्री श्री जिम्पा की तरफ से लुधियाना पश्चिमी और लुधियाना केंद्रीय के सब रजिस्ट्रार दफ्तरों का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर उनके साथ विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी, मदन लाल बग्गा, अशोक पराशर पप्पी, कुलवंत सिंह सिद्धू, रजिन्दरपाल कौर छीना और जीवन सिंह संगोवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव के. ए. पी. सिन्हा, डिप्टी कमिशनर सुरभी मलिक के इलावा अन्य भी उपस्थित थे।
श्री जिम्पा ने दोहराया कि सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और दोषियों के खि़लाफ़ मिसाली कार्यवाही यकीनी बनाई जायेगी। उन्होंने कहा कि उनको ज़मीन की रजिस्टरी के लिए ‘फेक एन. ओ. सी’ का प्रयोग सम्बन्धी कुछ शिकायतें मिलीं थीं, जिसके बाद उन्होंने निजी तौर पर मामले की जांच करने का फ़ैसला किया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार लोगों को पारदर्शी और निर्विघ्न सेवाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है और भ्रष्टाचारियों पर नकेल डाली जायेगी।
कैबिनेट मंत्री द्वारा कलोनाईजऱों और प्रॉपर्टी डीलरों के साथ भी विस्तृत मीटिंग की गई और उनकी समस्याओं का भी जल्द निपटारा करने का भरोसा दिया।