शिमला, 24 जुलाई 2021
वन मंत्री राकेश पठानिया ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट की।
यह एक शिष्टाचार भेंट थी। उन्होंने विभाग से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं के बारे में भी चर्चा की।
भूपेंद्र यादव ने राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
प्रधान आवासीय आयुक्त एस के सिंगला भी इय अवसर पर वन मंत्री के साथ उपस्थित थे।