टोक्यो ओलम्पिक खेल में स्वर्ण पदक विजेता एथलीट नीरज चोपड़ा की संक्षिप्त जीवनी पर आधारित है पुस्तक
विश्व विजेता खिलाड़ी की जीवनी भावी पीढ़ीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी – सुरजीत पातर
स्कूली विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक जीवनियाँ आधारित बाल साहित्य लिखना शुभ संकेत – लखविन्दर जौहल
लुधियाना, 3 फरवरी 2022
पंजाब कला परिषद के चेयरमैन डॉ. सुरजीत पातर और पंजाबी साहित्य अकादमी के प्रधान डॉ. लखविन्दर सिंह जौहल ने खेल जगत के लेखक नवदीप सिंह गिल की टोक्यो ओलम्पिक खेल-2021 में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट नीरज चौपड़ा के बारे में लिखी संक्षिप्त जीवनी पुस्तक ‘गोल्डन बॉय नीरज चौपड़ा’ का विमोचन किया।
और पढ़ें :-पंजाब को जनहितैषी और गंभीर नेताओं की जरूरत, भ्रष्ट, मीसने और मसंद नेताओं की नहीं: भगवंत मान
पंजाबी भवन लुधियाना के प्रांगण में एक साधारण परन्तु प्रभावशाली ढंग से लेखक और उसके पारिवारिक सदस्यों की उपस्थिति में रिलीज की गई यह पुस्तक लेखक की सातवीं पुस्तक है जबकि खेल और खिलाड़ियों के बारे में यह उनके द्वारा लिखी गई छठी पुस्तक है। लोकगीत प्रकाशन द्वारा