राज्यपाल ने उप राष्ट्रपति से भेंट की

शिमला, 23 जुलाई 2021
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज नई दिल्ली में उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु से भेंट की।
यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में दिल्ली का यह उनका पहला दौरा है। इस अवसर पर उन्होंने उप राष्ट्रपति को हिमाचली टोपी और शाॅल भेंट कर सम्मानित किया।

Spread the love