पंचायती चुनाव: पंजाब के सेवा केंद्रों में अवकाश की घोषणा

Aman Arora
Mr. Aman Arora

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर 2024

पंजाब सरकार ने पंचायत चुनावों के मद्देनजर 15 अक्टूबर 2024 (मंगलवार) को राज्य के सभी सेवा केंद्रों में अवकाश की घोषणा की है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के प्रशासनिक सुधार एवम जन शिकायतों संबधी मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि 15 अक्टूबर को राज्य के सभी सेवा केंद्र बंद रहेंगे ताकि स्टाफ अपने मतदान के अधिकार का उपयोग कर सके। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर को छोड़कर बाकी दिन सेवा केंद्र निर्धारित समय अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यशील रहेंगे।

Spread the love