सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

H.P. All Contractual Employees Association calls on Chief Minister
H.P. All Contractual Employees Association calls on Chief Minister
शिमला 09 जनवरी 2022

हिमाचल प्रदेश सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ की राज्य व जिला कार्यकारिणियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से उनके आधिकारिक आवास में भेंट की।

और पढ़ें :-मुख्यमंत्री ने हिमाचली प्रवासी ग्लोबल एसोसिएशन को सम्बोधित किया

प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में कर्मचारियों के अनुबंध कार्यकाल को तीन वर्ष से घटाकर दो वर्ष करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।महासंघ के प्रतिनिधिमंडल में राज्य कार्यकारिणी अध्यक्ष सुरेन्द्र नड्डा, राज्य महासचिव सुनील कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय पटियाल, कोषाध्यक्ष अविनाश सैणी, जिला कार्यकारिणी हमीरपुर के अध्यक्ष मनुदेव शर्मा, सिरमौर के अध्यक्ष सुधीर शर्मा और सोलन के अध्यक्ष रमेश कन्याल शामिल थे।