हंगरी में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा की बेटी ने जीता स्वर्ण पदक

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रिया मलिक को देश और हरियाणा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने के लिए बधाई दी
चंडीगढ़, 25 जुलाई 2021 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने हंगरी में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 73 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश और राज्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने के लिए हरियाणा की पहलवान प्रिया मलिक को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि हरियाणा की बेटी के स्वर्ण जीतने की यह गौरवान्वित करने वाली खबर भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के ठीक एक दिन बाद आई है, जो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मीराबाई चानू और प्रिया मलिक की तरह अन्य भारतीय खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में देश का नाम रोशन करेंगे।