हरियाणा के इतिहास में कुरुक्षेत्र के 48 कोस की परिधि में 75 तीर्थ स्थलों पर पहली बार गीता जयंती के दिन 14 दिसंबर को लाखों दीपक एक साथ जगमगाएंगे

DEEPAK MAHOTSAV
हरियाणा के इतिहास में कुरुक्षेत्र के 48 कोस की परिधि में 75 तीर्थ स्थलों पर पहली बार गीता जयंती के दिन 14 दिसंबर को लाखों दीपक एक साथ जगमगाएंगे

चंडीगढ़,13 दिसम्बर 2021

हरियाणा के इतिहास में कुरुक्षेत्र के 48 कोस की परिधि में 75 तीर्थ स्थलों पर पहली बार गीता जयंती के दिन 14 दिसंबर को लाखों दीपक एक साथ जगमगाएंगे। महोत्सव में दूसरी बार ब्रहमसरोवर के पावन तट पर अयोध्या की तर्ज पर लाखों दीप रोशन किए जाएंगे। इन दीपों की रोशनी सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे विश्व में पहुंचेगी।

और पढ़ें :-हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने उन सभी सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की है

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 में 14 दिसंबर को दीपोत्सव के इस इतिहास को बनाने के लिए विशेष टीम को बुलाया गया है। इस टीम ने ब्रहमसरोवर, ज्योतिसर, सन्निहित सरोवर सहित 75 तीर्थों पर लाखों दीप जलाने की रूपरेखा भी तैयार कर ली है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 में 14 दिसंबर का दीपोत्सव कुरुक्षेत्र ही नहीं महोत्सव के साथ देश-विदेश से जुड़े लाखों लोगों के लिए एक विशेष दिन होगा।

Spread the love