आप’ को पंजाब में मिली मजबूती, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव, सचिव और बीजेपी के इंडस्ट्री विंग के अध्यक्ष और पार्टी में हुए शामिल
पंजाब के युवा कैप्टन से उनके झूठे वादों का हिसाब 2022 के चुनाव में लेंगे – जरनैल सिंह
पंजाब के हर वर्ग के लोग आज पंजाब को बचाने के लिए इक_े हो रहे हैं और आप में शामिल हो रहे हैं
बीजेपी और कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के कारण लोग दोनों पार्टियों को छोड़ रहे हैं
चंडीगढ़, 13 अप्रैल 2021
आम आदमी पार्टी का काफिला पंजाब में दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। रोज प्रख्यात और प्रतिष्ठित लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। आप को मंगलवार को उस समय एक बड़ी बढ़त मिली जब भाजपा नेता अख्तियार सिंह सदिओरा और कांग्रेस नेता राजीव भगत एवं गुरशरण सिंह अपने सहयोगियों के साथ पार्टी में शामिल हुए। पार्टी मुख्यालय में आप के पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह और पार्टी के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट की उपस्थिति में ये नेता पार्टी में शामिल हुए। पार्टी के अन्य कई पदाधिकारी और विभिन्न जिलों के नेता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
मोगा के मूल निवासी अख्तियार सिंह सदिओरा बीजेपी पंजाब के भारी उद्दोग सेल के अध्यक्ष रहे हैं। सामाजिक कार्यों के अलावा वे माधो एग्रो इंडस्ट्री भी चलाते हैं। सदियोरा सक्रिय रूप से, चल रहे किसान आंदोलन में भाग ले रहे हैं, जहां संघर्षरत किसान दिल्ली की सीमाओं पर केंद्र के काले खेत कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। वहीं अमृतसर के अधिवक्ता राजीव भगत पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति (पीपीसीसी) के महासचिव रहे हैं। वे श्री बी.डी. भगत मेमोरियल सोसाइटी के महासचिव भी हैं और भारतीय मजदूर व्यापार संघ के अध्यक्ष हैं।
राजीव भगत, भगत कबीर प्रचार समिति के अध्यक्ष और पीपीसीसी के प्रतिनिधि सदस्य भी रहे हैं। वह 2014 से 2016 तक जिला कांग्रेस कमेटी, अमृतसर के अध्यक्ष भी रहे हैं और 2003 से 2007 तक अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के सदस्य एवं 1998 से 2008 तक पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव रहे हैं। एक अन्य कांग्रेस नेता अमृतसर से गुरशरण सिंह, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और औद्योगिक बोर्ड के पूर्व सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने उन 17 पंजाबियों को रिहा कराने में बड़ी भूमिका निभाई थी, जिन्हें 2011 में पाकिस्तान के मिसरी खान के मामले में शारजाह में मौत की सजा दी गई थी। उन्होंने 2013 में अमृतसर में कैप्टन अमरिंदर सिंह के एमपी चुनावों में सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में भी काम किया है। वे कई एनजीओ और सामाजिक संगठनों से जुड़े हैं।
पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए जरनैल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जन समर्थक नीतियों और दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में आप में शामिल हो रहे हैं। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाया और सरकारी अस्पतालों की स्थिति को बेहतर कर विकास का एक नया मॉडल पेश किया। आज दिल्ली के लोग अपने बच्चे को प्राइवेट स्कूलों से नाम कटवाकर सरकारी स्कूल में पढ़ा रहे हैं एवं सरकारी अस्पतालों में लोगों के मुफ्त में अच्छी इलाज हो रही है। उसी का नतीजा है कि आज देशभर के लोग आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को पसंद कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग भी आम आदमी पार्टी के दिल्ली में किए गए कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं और आप को बदलाव करने वाली पार्टी के रूप में देख रहे हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह निशाना साधते हुए जरनैल सिंह ने कहा कि कैप्टन सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनाव से पहले जितने भी वादे किए, उसमें से एक भी वादे पूरे नहीं किए। कैप्टन अमरिंदर सिंह पूरे भारत के सबसे निकम्मे और आलसी मुख्यमंत्री है। उन्होंने पंजाब के लोगों से झूठे वादे कर उन्हें धोखा दिया।
उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले कैप्टन ने पंजाब के युवायों से हर घर रोजगार देने का वादा किया था लेकिन सरकार बनाने के बाद एक भी युवा को नौकरी नहीं दी। कैप्टन सरकार ने विभागों के पुनर्गठन के नाम पर उल्टे हजारों सरकारी पदों को समाप्त कर दिया। पंजाब के युवा कैप्टन से उनके झूठे वादों का हिसाब 2022 के चुनाव में जरुर लेंगे। पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपे गए हर जिम्मेवारी को वे पूरी लगन और निष्ठा के साथ निभाएंगे।