चंडीगढ़ में पार्टी मेंबरशीप अभियान को भारी समर्थन मिला: डाॅ. दलजीत सिंह चीमा

वरिष्ठ नेता ने चंडीगढ़ में मेंबरशीप अभियान की मीटिंग की अध्यक्षता की

चंडीगढ़, 04 फरवरी 2025

शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने आज कहा है कि चंडीगढ़ में पार्टी के मेंबरशीप अभियान को भारी समर्थन मिल रहा और लोग इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

चंडीगढ़ के मुख्य कार्यालय में पार्टी की चंडीगढ़ इकाई को संबोधित करते हुए सिटी ब्यूटीफूल में भर्ती अभियान के इंचार्ज और आॅब्जर्वर डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने  क्षेत्र में अकाली दल के इतिहास और महत्व के बारे संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होने सभा को यह भी बताया कि चंडीगढ़ की टीम के प्रत्येक सदस्य के लिए पार्टी की नीतियों को शहर और गांवों तक लेकर जाना और इस मेंबरशीप अभियान को सफल बनाना बेहद महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर  परमिंदर सिंह सोहाना (आॅब्जर्वर) और स. चरनजीत सिंह विल्ली भी मौजूद थे, जो चंडीगढ़ स्थित मुख्य कार्यालय से इस भर्ती अभियान की अगुवाई कर रहे हैं।