एमसीएम में लोहड़ी पर्व का आयोजन

MCM holds Lohri celebrations
MCM holds Lohri celebrations

चंडीगढ़, 13 जनवरी 2024

मेहर चंद महाजन डीएवी महिला महाविद्यालय, चंडीगढ़ में लोहड़ी का पर्व पारंपरिक उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया।इस पर्व पर कॉलेज प्राचार्या डॉ. निशा भार्गव, संकाय सदस्य इस पर्व के उपलक्ष्य में पवित्र अग्नि के आसपास एकत्रित हुए और सर्वकल्याण की प्रार्थना की।

इस अवसर पर डॉ. भार्गव ने अग्नि प्रज्ज्वलित कर स्टाफ सदस्यों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने आने वाले वर्ष में सभी के अच्छे स्वास्थ्य, सुख एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उपस्थित सभी लोगों ने पवित्र अग्नि की पूजा की और उसकी पर्व का आनंद लिया।