मिशन 2022: पंजाब के लोगों के साथ गूढ़ पंजाबी में फोन से सीधी बात कर रहे हैं अरविंद केजरीवाल

BHAGWANT MANN
ਮਨੋਨੀਤ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਡੀਜੀਪੀ ਨੂੰ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਚੋਲਾਂਗ ਨੇੜੇ ਗਊਆਂ ਦੀ ਹੱਤਿਆ ਦੀ ਘਟਨਾ ਦੇ ਜਾਂਚ ਦੇ ਹੁਕਮ
-अब तक एक करोड़ 38 लाख पंजाबियों को आईवीआर कॉल कर चुके हैं केजरीवाल: भगवंत मान 
-केजरीवाल के बोल: पंजाब के बुरे दिन अब जाने वाले हैं, बस आपका साथ चाहिए 
-आईवीआर पर केजरीवाल का भरोसा: 2022 में पंजाब में बनेगी आप की सरकार, पंजाब की तरक्की के लिए बना रहे हैं ठोस योजनाएं 
-दिल्ली गवाह है, केजरीवाल जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं: जरनैल सिंह 

चंडीगढ़, 18 अक्तूबर 2021

“हेल्लो..नमस्कार जी..सत् श्री अकाल जी..
मैं अरविंद केजरीवाल बोल रेहां हां, जी-जी। दिल्ली दा मुख्यमंत्री। तुस्सी किवें हो? तुहाडे नाल 2 मिनट गल करनी सी। पंजाब `च चौणां’ होण वालियां हन। पंजाब दे माड़े दिन हुण जाण वाले हन। मैनूं पूरा यकीन है कि तुस्सी आम आदमी पार्टी नूं वोट पाउंगे। आम आदमी पार्टी दी सरकार बणन जा रही है। उसतों बाद पंजाब दी तरक्की लई की करना है? असी इसदे लई पूरी योजना बना रहे हां। दिल्ली दी तरह पंजाब विच वी बिजली मुफ्त करांगे अते पंजाब विच वी 24 घंटे बिजली मिलेगी…जिवें दिल्ली विच कीता है। पंजाब दे हर व्यक्ति लई -मुफ्त अते चंगे ईलाज दा प्रबंध करांगे, जिवें दिल्ली विच किता है। सारीयां दवाइयां, सारे टेस्ट, सारे ईलाज, महंगे तो महंगे ऑपरेशन हर किसे लई मुफ्त होणगे। इसतों अलावा असीं होर बहुत सारीयां योजनावां बना रहे हन। मैं तुहानूं फोन करके हर योजना तुहाडे नाल सांझी करदा रवांगा। हुण पंजाब दा चंगा समां शुरू होण वाला है, बस तुहाडा साथ चाहिदा है… नमस्कार।” आईवीआर फोल कॉल पर शुद्ध पंजाबी भाषा में बात करने वाले यह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं।

और पढ़ें :-सोनी द्वारा डेंगू के मुकाबले हेतु ज़िला स्तरीय कमेटियां बनाने के हुक्म

आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद भगवंत मान और पंजाब मामलों के प्रभारी एवं विधायक जरनैल सिंह ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय से जारी संयुक्त प्रेस बयान में बताया, “2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय कन्वीनर एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों पंजाब के लोगों के साथ सीधे फोन पर संपर्क साध रहे हैं। केजरीवाल अब तक एक करोड़ से अधिक पंजाबियों तक गूढ़ पंजाबी में अपना संदेश पहुंचाने में सफल हुए हैं और फोन से सीधे बातचीत करने की यह मुहिम अभी जारी है।”

भगवंत मान और जरनैल सिंह ने बताया कि फोन पर आईवीआर कॉल के माध्यम से अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब की जनता से सीधे संपर्क की शुरूआत 8 अक्तूबर को हुई थी। बीती 17 अक्तूबर, रविवार तक अरविंद केजरीवाल करीब 1.38 करोड़ पंजाबियों से सीधे बातचीत करके न केवल 2022 में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का भरोसा दे चुके हैं, बल्कि पंजाब की खुशहाली और तरक्की के लिए बनाई जा रही ठोस और दूरदर्शी योजनाओं के संबंध में भी बता चुके हैं।

भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल की पंजाबी भाषा वाली एक मिनट 12 सेकेंड की आईवीआर कॉल मीडिया में जारी की और कहा कि अरविंद केजरीवाल `कथनी और करनी’ वाले दृढ़ निश्चयी नेता हैं। केजरीवाल केवल सत्ता हासिल करने के लिए जुमले और लारों पर विश्वास नहीं रखते। केजरीवाल कम बोलकर अधिक काम दिखाने वाली `काम की राजनीति’ में विश्वास रखते हैं। दिल्ली के साल 2015 के चुनाव के दौरान लोगों से जितने वादे किए थे, साल 2020 के चुनाव से पहले तक उनसे अधिक काम करके दिखाए। यही कारण था कि देश के इतिहास में 2020 के दिल्ली चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी अकेली ऐसी पार्टी थी, जिसने दिल्ली के मतदाताओं के पास जाकर यह कहते हुए वोट के लिए अपील की कि यदि केजरीवाल सरकार के पिछले 5 साल (2015-2020) तक काम किए हैं तो आम आदमी पार्टी को वोट दें, वरना न दें। लेकिन दिल्ली की जनता ने केजरीवाल सरकार की काम की राजनीति को सलाम करते हुए 2015 की तरह ही रिकॉर्ड जीत दी और 70 से 62 सीटें अरविंद केजरीवाल की झोली में पड़ी।

जरनैल सिंह के अनुसार यही कारण है कि आज कांग्रेस और बादल-भाजपा की लारेबाज और लूटेरी सरकारों से निराश-हताश और टूट चुके लोग आम आदमी पार्टी को ही एकमात्र उम्मीद मान रहे हैं, जो काम की राजनीति के भरोसे के साथ लोगों के और पंजाब के संकट व समस्याओं को दूर कर सकती है।

Spread the love