नरेंद्र मोदी और अमित शाह का पंजाब के प्रति नजरिया कभी ठीक नहीं रहा – नील गर्ग

Neel Garg (3)
ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ 'ਤੇ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਦਾ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਤੀ ਰਵੱਈਆ ਕਦੇ ਵੀ ਨਹੀਂ ਰਿਹਾ ਚੰਗਾ - ਨੀਲ ਗਰਗ
सुनील जाखड़ ने भाजपा नेतृत्व को आईना दिखाया है, मोदी-शाह को पंजाब के प्रति बदलना ही पड़ेगा अपना नजरिया – नील गर्ग

चंडीगढ़, 3 अक्टूबर 2024

पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ की केन्द्रीय नेतृत्व के साथ मीटिंग पर आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब के प्रति नजरिया कभी से सही नहीं रहा है।

आप पंजाब के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि भाजपा नेतृत्व लगातार पंजाब के खिलाफ काम कर रहा है। उन्होंने हमेशा पंजाब को राजनीतिक, सांस्कृतिक, आर्थिक रूप से हमेशा कमजोर करने की कोशिश की है। 26 जनवरी परेड में पंजाब की झांकी नहीं दिखाई गई। केन्द्र सरकार पंजाब का ग्रामीण विकास फंड (आरडीएफ) नहीं दे रही है, जिससे पंजाब के विकास कार्यों पर बुरा असर पड़ रहा है। वहीं पंजाब के किसानों को कमजोर करने के लिए काले कृषि कानूनों को जबरदस्ती लागू किया गया।

नील गर्ग ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुनील जाखड़ ने भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व को आईना दिखाया है। जाखड़ ने भी यही कहा कि केंद्र सरकार और पार्टी नेतृत्व को पंजाब के प्रति अपना नजरिया बदलने की जरूरत है। नजरिया बदलने पर ही पंजाब में पार्टी का कुछ हो सकता है। हम भी भाजपा नेतृत्व से यही अनुरोध करते हैं कि पंजाब के प्रति अपना रवैया बदलें। पंजाब को आर्थिक रूप से कमजोर करने की कोशिश न करें और राज्य के सभी रोके गए फंड तुरंत जारी करें।