जम्मू से धोखे व महाराजा हरि सिंह के अपमान पर राहुल गांधी, उमर अब्दुल्ला दे जवाबः भाजपा

Sunil Sethi(2)
जम्मू से धोखे व महाराजा हरि सिंह के अपमान पर राहुल गांधी, उमर अब्दुल्ला दे जवाबः भाजपा
मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने कहा कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस ने झूठा इतिहास रचा
प्रवक्ता अभिजीत जसरोटिया ने कहा जम्मू में कम विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस जिम्मेदार

जम्मू, सितंबर 24, 2024

भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस पर आरोप लगाया हैं कि उन्होंने जम्मू कश्मीर का झूठा इतिहास पेश किया जबकि भाजपा ने सच्चा इतिहास पेश कर जन आकांक्षाओं की पूर्ति करने का काम किया है। उन्होंने राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला से जम्मू से धोखा करने व महाराजा हरि सिंह का अपमान करने पर जवाब भी मांग है।

जम्मू में भाजपा के मीडिया सेंटर में सुनील सेठी ने प्रवक्ता अभिजीत जसरोटिया, वाईवी शर्मा, डा. ताहिर चौधरी और ले. जनरल रिटायर्ड राकेश शर्मा की मौजूदगी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रवादी शख्सियत हरि सिंह के इतिहास का नाकारात्मक बनाने और शेख मोहम्मद अब्दुल्ला को बड़ा नेता बनाने की कोशिश की।

उन्होंने कहा 23 सितम्बर को महाराजा हरि सिंह के जन्म दिवस की छुटटी के लिए जम्मू के लोग सालों तक संघर्ष करते रहे।भाजपा सरकार ने महाराजा हरि सिंह के जन्म दिवस पर छुटटी घोषित की। 26 अक्तूबर को विलय दिवस पर छुटटी भी मोदी सरकार के समय में मिली।

नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस की सरकार 13 जुलाई को छुटटी करती थी जोकि महाराजा हरि सिंह के खिलाफ विद्रोह का दिन था। भाजपा सरकार ने इस छुटटी को रदद करने का काम किया।

सेठी ने महाराजा हरि सिंह के जन्म दिवस को जम्मू में धूमधाम से मनाया गया। लेकिन राजनीतिक दलों में केवल भाजपा कार्यक्रमों में शामिल हुई। कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी आदि दल कार्यक्रम का हिस्सा नहीं रहे।

उन्होंने कहा कांग्रेस की वजह से महाराजा हरि सिंह को जम्मू कश्मीर को छोड़कर निर्वास्ति जिंदगी व्यतीत करनी पड़ी।

उन्होंने कहा कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस ने डोगरा स्वाभिमान को नष्ट किया।आज इसी सोच के साथ नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस जिसने शेख मोहम्मद अब्दुल्ला को राष्ट्र द्रोही कहते हुए जेल में डाला। वहीं कांग्रेस अब शेख मोहम्मद अब्दुल्ला का गुणगान कर रही है।

भाजपा के प्रवक्ता अभिजीत जसरोटिया ने कहा कि कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस ने जम्मू से धोखा किया। जम्मू का क्षेत्रफल ज्यादा होने के बावजूद कश्मीर में ज्यादा विधानसभा सीटें दी ताकि जम्मू संभाग से कभी सरकार न बन सके। डोगरा सर्टिफिकेट भी खत्म करने की जिम्मेदार कांग्रेस और जम्मू संभाग को कम लोकसभा सीटों के लिए भी कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस ही जिम्मेदार है।

Spread the love