चण्डीगढ़, 6 दिसंबर 2021
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि जैविक व जीरो बजट प्राकृतिक खेती वर्तमान समय की मांग है और विश्वविद्यालय निरंतर किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
और पढ़ें :-हरियाणा पुलिस ने जारी की एडवाइजरी धुंध व कोहरे में सड़क हादसों के खतरे से बचने के लिए वाहन चालकों को किया अलर्ट
विश्वविद्यालय के कुलपति श्री बी.आर.कम्बोज ने यह बात गुजरात के साबरकण्ठा जिले से विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण के लिए आए प्रगतिशील किसानों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का दीन दयाल उपाध्याय जैविक खेती उत्कृष्टता केंद्र किसानों को जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन कर रहा है। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को जैविक खेती, जीरो बजट प्राकृतिक खेती, फसल विविधिकरण, कृषि एवं उसके सहायक व्यवसायों के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण हासिल कर किसान व युवा स्वरोजगार स्थापित करते हुए अपनी आमदनी में इजाफा कर रहे हैं।