भाजपा करवा रही है पूरे देश में दंगे, पटियाला हिंसा में भी भाजपा का हाथ
चंडीगढ़, 5 मई 2022
पटियाला हिंसा मामले पर आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा पूरे देश में जगह जगह दंगे करवा रही है। पटियाला हिंसा में भी स्पष्ट तौर पर भाजपा का हाथ है। पटियाला हिंसा के दौरान जिन लोगों ने खालिस्तान से संबंधित नारे लगाए, उनका भाजपा के बड़े बड़े नेताओं से सीधा संबंध है।
और पढ़ें :-नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने कसी कमर
गुरुवार को पार्टी मुख्यालया में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कंग ने कहा कि मान सरकार सिर्फ रोजगार ही नहीं पंजाब की शांति, भाईचारा और सुरक्षा के लिए भी संकल्पित होकर काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और अन्य विपक्षी पार्टी पंजाब की शांति भंग करने की लगातार साजिश रच रही है। लेकिन पटियाला हिंसा के मात्र 48 घंटे के भीतर जिस तरह मान सरकार ने त्वरित कार्रवाई की और अपराधियों को गिरफ्तार किया, उससे पंजाब के लोगों के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।