गुरु ग्रंथ साहिब को ढाल बनाकर पुलिस पर हमला किया गया, पंजाब पुलिस ने संयम से काम लिया जो सराहना योग्य है – कुलदीप धालीवाल

Kuldeep Dhaliwal
ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੀ ਢਾਲ ਲੈ ਕੇ ਪੁਲਿਸ 'ਤੇ ਹਮਲਾ, ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸੰਜਮ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਕੰਮ ਸ਼ਲਾਘਾਯੋਗ: ਕੁਲਦੀਪ ਧਾਲੀਵਾਲ

चंडीगढ़, 24 फरवरी 2023

पंजाब सरकार के मंत्री कुलदीप धालीवाल ने शुक्रवार को विपक्ष पर मान सरकार की स्वच्छ छवि को धूमिल करने और दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह दुरुस्त है।

और पढ़ें – हरजोत सिंह बैंस के आदेशों पर 12वीं कक्षा का आज होने वाली अंग्रेज़ी की परीक्षा रद्द

यहां मीडियाकर्मियों को संबोधित करते मंत्री धालीवाल ने कहा कि किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और सभी असामाजिक तत्वों से पूरी शक्ति के साथ निपटा जाएगा।

गुरुवार को अजनाला में हिंसक प्रदर्शन के दौरान स्थिति को समझदारी से संभालने के लिए मंत्री ने पंजाब पुलिस की प्रशंसा की और कहा कि हम पंजाब पुलिस के सभी जवानों को सलाम करते हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पंजाब पुलिस कानून तोड़ने वाले लोगों से सख्त तरीके से निपटेगी।

धालीवाल ने जोर देते हुए कहा कि मान सरकार किसी भी कीमत पर गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। पंजाब के लोगों की भावनाओं की सुरक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है और हम इस कर्तव्य को पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि विपक्ष कानून व्यवस्था के झूठे दावों से पंजाब के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। सीएम मान के नेतृत्व में पंजाब में अपराध दर पिछले वर्षों की तुलना में कम हुआ है।

धालीवाल ने कहा कि पंजाब के लोगों को मुख्यमंत्री भगवंत मान पर पूरा भरोसा है। उनके नेतृत्व में सरकार राज्य की शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश करने वाले सभी उपद्रवियों से निपटने में सक्षम है। आप सरकार में पंजाबी पूरी तरह सुरक्षित है।