पीईसी के प्रोफेसर अरुण के सिंह को 75वें गणतंत्र दिवस 2024 पर सम्मानित किया जाएगा

Arun Kumar Singh
ਪੀਈਸੀ ਦੇ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਅਰੁਣ ਕੇ ਸਿੰਘ ਨੂੰ 75ਵੇਂ ਗਣਤੰਤਰ ਦਿਵਸ 2024 'ਤੇ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ

चंडीगढ़: 25 जनवरी, 2024

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (मानित विश्वविद्यालय), चंडीगढ़ के लिए यह बहुत ही सम्मान और प्रतिष्ठा का क्षण है, कि हमारे प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह को 75वें गणतंत्र दिवस, 2024 पर सम्मानित किया जाएगा।

प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह, प्रायोजित अनुसंधान और औद्योगिक परामर्श (SRIC) के प्रमुख और PEC, चंडीगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर हैं। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ में उनकी सराहनीय सेवा के लिए उन्हें गणतंत्र दिवस यानी कल 26 जनवरी, 2024 को प्रशस्ति प्रमाणपत्र से सम्मानित किया जाएगा।

PEC के निदेशक प्रो. (डा.) बलदेव सेतीआ जी ने प्रो अरुण को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने यह भी कहा, कि यह पूरे PEC परिवार के लिए ही एक गर्व का क्षण है, क्योंकि प्रोफेसर अरुम के सिंह को यह पुरस्कार मिलने जा रहा है। हम उन्हें तहेदिल से बधाई देते हैं।