चंडीगढ़, 26 अगस्त 2021
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा हाल ही में हुए टोक्यो ओलंपिक खेलों में देश का नाम रौशन करने वाले पंजाब के खिलाडिय़ों को नकद इनामी राशि से सम्मानित करने के मौके पर किए गए वायदे को पूरा करते हुए पंजाब कैबिनेट ने उत्कृष्ट खिलाडिय़ों के लिए रोजग़ार का विशेष प्रबंध करने के लिए मार्ग प्रशस्त करते हुए गुरूवार को नियमों में संशोधन करने का फ़ैसला किया।
पंजाब खिलाड़ी भर्ती नियम, 1988 के नियम 3 में संशोधन करते हुए इसमें नियम 3 ए शामिल करने के साथ ओलंपिक खेलों, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों के साथ-साथ विश्व कप टूर्नामेंटों में बढिय़ा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी खेल कोटे के अंतर्गत विभिन्न विभागों में भर्ती किए जाएंगे।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार नए नियम को शामिल करने से ओलम्पिक खेलों, चार सालों के बाद होने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले विश्व कप/चैंपियनशिप (फीफा विश्व कप $फुटबॉल, आई.ए.ए.एफ. विश्व कप एथलैटिक्स, फीबा बास्केटबॉल विश्व कप, वॉलीबाल विश्व कप और हॉकी विश्व कप), एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाडिय़ोंं को स्टेट सिविल सर्विसज़ और राज्य के मामलों से सम्बन्धित पदों के विरुद्ध नियुक्ति दीं जाएंगी।
कैबिनेट ने अन्य वर्गों के खिलाडिय़ों को शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री को नीति में आवश्यक बदलाव करने के लिए अधिकृत किया।
इस निर्णय का उद्देश्य युवाओं को खेलों को कॅरियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है।