सरबत के भले के लिए सुबह 11:45 से दोपहर 12:35 तक होगी अरदास
चंडीगढ़, 29 अप्रैल:
कोविड महामारी के कारण बने हालातों के मद्देनजऱ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह 1 मई को श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब के 400वें प्रकाश पर्व के जश्नों के मौके पर संगत के साथ वर्चुअल तौर पर अपने निवास स्थान से अरदास में शामिल होंगे।
इस ऐतिहासिक मौके पर पूरा दिन चलने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि गुरपर्व समागम सुबह 11 बजे पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी की मोरिंडा में रिहायश से आरंभ होंगे, जिसके दौरान भाई गुरमीत सिंह शांत गुरमत संगीत से संगत को निहाल करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री की रिहायश में सुबह 11:45 बजे श्री आनन्द साहिब के पाठ होंगे और उसके बाद अरदास के उपरांत हुक्मनामा लिया जाएगा।
प्रवक्ता ने आगे बताया पर्यटन मंत्री अपनी रिहायश से दोपहर 12:05 बजे इस पवित्र मौके पर स्वागत भाषण देंगे। इसके उपरांत दोपहर 12:10 बजे मुख्यमंत्री संबोधन करेंगे। इसके बाद पंजाब सरकार के सरकारी फेसबुक और यूट्यूब चैनलों पर भाई गुरमीत सिंह शांत द्वारा लाइव गुरमत संगीत के साथ अलग-अलग टीवी चैनलों/डिजिटल प्लेटफार्मों पर विशेष गुरबानी कीर्तन/गुरमत संगीत प्रोग्राम का सीधा प्रसारण आरंभ होगा और स्पोक्समैन टी.वी. पर यह प्रोग्राम सुबह 11 बजे से 11:45 तक चलाया जाएगा। इसके साथ ही भाई मनजीत सिंह शांत ए.एन.बी. न्यूज़ पर सुबह 12:35 से 1:30 बजे तक और डॉ. निवेदिता उप्पल चढ़दीकला टाईम टीवी पर सुबह 4:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक लाइव होंगे। भाई गगनदीप सिंह गंगानगर वाले की तरफ से प्रो पंजाब टीवी पर दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक, भाई सुखजिन्दर सिंह द्वारा लिविंग इंडिया पर दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक, भाई अरविन्दर सिंह नूर द्वारा श्रद्धा एम.एच-वन पर शाम 3:30 बजे से 4:30 बजे तक, भाई तार बलबीर सिंह द्वारा न्यूज़ 18 पंजाब/हरियाणा/हिमाचल पर शाम 5:30 बजे से 6:30 बजे तक और भाई बलवंत सिंह नामधारी द्वारा जे.के.24&7 पर शाम 6:30 से 7:30 बजे तक लाइव कीर्तन चलेगा।
जि़क्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इन ऐतिहासिक जश्नों की निगरानी के लिए स्थापित की गई कार्यकारी कमेटी द्वारा 23 अप्रैल को श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब के ऐतिहासिक 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित जश्न वर्चुअल तौर पर मनाने का फ़ैसला किया गया था, क्योंकि राज्य में कोविड के मामलों में बहुत अधिक वृद्धि हो रही है।
मुख्यमंत्री ने लोगों को यह समागम टी.वी. पर देखकर अपने घरों से ही सरबत के भले के लिए अरदास करने और इस आपात स्थिति के मद्देनजऱ धार्मिक स्थानों पर एकत्र न होने की अपील की है।