3 करोड़ रुपए के पहले दो इनाम जीतने का मौका
दूसरे 5 इनाम 10 -10 लाख रुपए के; ड्रॉ 17 जनवरी को
पहला इनाम जनता में दिए जाने की गारंटी
चंडीगढ़, 14 नवंबर:
पंजाब लॉट्रीज विभाग द्वारा न्यू ईयर बंपर 2020 जारी कर दिया गया है। इस बंपर का पहला इनाम 3 करोड़ रुपए का होगा।
लॉट्रीज विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि 3 करोड़ रुपए के पहले इनाम दो विजेताओं को (1.50 -1.50 करोड़ रुपए) दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि दूसरा इनाम 10 लाख रुपए का होगा, जो कि 5 विजेताओं को दिया जायेगा।
प्रवक्ता ने बताया कि पहला इनाम गारंटिड जनता में बिकी हुई टिकटों में से ही निकाला जायेगा। उन्होंने बताया कि तीसरे 10 इनाम 5-5 लाख रुपए के हैं। 20 चौथे इनाम एक -एक लाख रुपए के हैं। इसके अलावा न्यू ईयर बंपर में और भी कई आकर्षित इनाम हैं, जीनकी कुल कीमत करोड़ों रुपए बनती है।
उन्होंने बताया कि इस बंपर का ड्रॉ 17 जनवरी, 2020 को निकाला जायेगा। पंजाब सरकार द्वारा बंपर लॉट्री के पारदर्शी नतीजों के कारण इसकी लोगों में मज़बूत साख है। इससे पहले दीवाली बंपर 2019 का लोगों में काफ़ी आकर्षण रहा था।
————-