तीन करोड़ की आबादी वाले पंजाब पर तीन लाख करोड़ का कर्ज, प्रति व्यक्ति कर्ज एक लाख रु – राघव चड्ढा

RAGHAV CHADHA
ਈਵੀਐਮ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਵੇ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ : ਰਾਘਵ ਚੱਢਾ
पंजाब के बजट का 20% हिस्सा केवल कर्ज के ब्याज चुकाने में हो रहा खर्च – राघव चड्ढा
कहा, पंजाब का खजाना साल दर साल खाली होता जा रहा, लेकिन नेताओं की संपत्ति बढ़ते जा रही है
भारत का ‘ब्रेड बास्केट’ कहलाने वाला राज्य पंजाब को भ्रष्ट नेताओं ने किया तबाह – राघव चड्ढा
कहा, आओ मिलकर खुशहाल पंजाब बनाएं, इस बार केजरीवाल की सरकार बनाएं

चंडीगढ़, 3 जनवरी 2022

आम आदमी पार्टी(आप) के नेता और पार्टी के पंजाब मामलों के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने पिछली अकाली-भाजपा और वर्तमान कांग्रेस सरकार पर पंजाब को कर्ज में डुबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस और बादल सरकारों ने पिछले 50 साल में पंजाब को तीन लाख करोड़ रुपए का कर्जदार बना दिया है। तीन करोड़ की आबादी वाले पंजाब के हर व्यक्ति पर आज एक लाख रुपए का कर्ज है। आज पंजाब में पैदा होने वाले बच्चे पर, पैदा होते ही एक लाख रुपए का कर्ज चढ़ जाता है।”

और पढ़ें :-विधानसभा चुनाव 2022 – आप ने 5 और उम्मीदवारों की सूची की जारी, 101 हुई उम्मीदवारों की संख्या

चड्डा ने कहा, “बेहद आश्चर्य की बात है कि पंजाब के सालाना बजट का 20% हिस्सा सिर्फ कर्ज का ब्याज चुकाने में खर्च हो जाता है। अगर राज्य सरकार पर इतना कर्ज नहीं होता तो इस पैसे से अच्छे अस्पताल, अच्छे स्कूल, सड़क, ओवर ब्रिज और अन्य विकास व लोगों को सुविधाएं मुहैया कराने वाले कार्य होते। लेकिन जनता के टैक्स का पैसा सरकार पर चढ़े तीन लाख करोड़ रुपए का कर्ज उतारने में खर्च हो रहा है।”

अकाली कांग्रेस नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए चड्ढा ने कहा,”पंजाब का खजाना साल दर साल खाली होता जा रहा है, लेकिन इन भ्रष्ट नेताओं की संपत्ति हर साल बढ़ती जा रही है। जो विधायक पहले स्कूटर से घूमते थे, आज वे लैंड क्रूजर और मर्सिडीज कार से घूम रहे हैं। जनता के पैसे से इन पार्टियों के नेताओं ने अपनी कोठी और फार्म हाउस बना लिए। दो -दो करोड़ की गाड़ी चढ़ने वाले नेता आज बोल रहे हैं कि पंजाब का खजाना खाली है। दरअसल, पंजाब का खजाना इन नेताओं की लूट और भ्रष्टाचार के कारण खाली हुआ है।”

पंजाब का स्वर्णिम इतिहास का जिक्र करते हुए चड्ढा ने कहा,” एक समय में पंजाब भारत का ‘ब्रेड बास्केट’ राज्य हुआ करता था। पूरे देश में स्पोर्ट्स की सबसे बड़ी इंडस्ट्री पंजाब में होती थी। लेकिन पिछली अकाली-भाजपा और वर्तमान कांग्रेस सरकार की लूट और भ्रष्टाचार ने पंजाब को बर्बाद कर दिया।” उन्होंने कहा कि आज पंजाब के व्यापारी-कारोबारी पंजाब छोड़कर दूसरे राज्यों में निवेश कर रहे हैं। उद्योगों का पंजाब से लगातार पलायन हो रहा है।

चड्ढा ने पंजाब के लोगों से आम आदमी पार्टी का समर्थन करने की अपील की और कहा, “इस बार मौका है बदलाव लाने का और पंजाब को फिर से खुशहाल बनाने का। पंजाब की हालत और व्यवस्था सुधारने के लिए सिर्फ एक साफ नीयत और दूरदृष्टि वाली सरकार की जरूरत है।” उन्होंने कहा, “आओ मिलकर खुशहाल पंजाब बनाएं, इस बार केजरीवाल की सरकार बनाएं।”

Spread the love