केजरीवाल पंजाबियों को बताएं कि पंजाब में नशे की मांग कौन कर रहा है तथा कहा कि केजरीवाल अब इस मुददे पर आरोप-प्रत्यारोप का खेल नही खेल सकते: डाॅ. दलजीत सिंह चीमा
चंडीगढ़, 09 नवंबर 2024
शिरोमणी अकाली दल ने आज आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा यह स्वीकार करने कि पंजाब में नशे की समस्या को नियंत्रित करने में विफल रहे हैं की निंदा करते हुए कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि उन्होने सरपंचों और पंचों को पद की शपथ दिलाने के लिए आयोजित समारोह के दौरान इसके लिए उनपर जिम्मेदारी डालने की कोशिश की है।
यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अकाली दल के नेता डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी एक महीने के भीतर नशे की समस्या को समाप्त करने के वादे के साथ सत्ता में आई थी। उन्होने कहा कि अब इस काम में विफल होने और ड्रग्ज माफिया को सरंक्षण देने का आरोप लगाने के बाद पार्टी के सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल ने इसकी जिम्मेदार पंचों और सरपंचों पर डाल दी है। उन्होने कहा कि आखिर में वे इस खतरे को समाप्त करने में आप सरकार की विफलताओं के लिए सरपंचों और पंचों को ही दोषी ठहराएंगें।
डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने अरविंद केजरीवाल का जिक्र करते हुए कहा कि एक व्यक्ति जिसे भ्रष्टाचार के मामले में इस शर्त पर जमानत दी गई थी कि वह मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रवेश नही करेगा यां फाइलों पर हस्ताक्षर नही करेगा, वह सरपंचों और पंचों को शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता कर रहा है। उन्होने कहा कि केजरीवाल को पंजाबियों को बताना चाहिए कि राज्य में नशा कौन कर रहा है, क्योंकि आप पार्टी के नेता ने पहले भी इस बुराई के पीछे राजनीतिक नेताओं का हाथ होने का आरोप लगाया था। उन्होने कहा,‘‘ केजरीवाल अब इस मुददे पर आरोप-प्रत्यारोप का खेल नही खेल सकते हैं।’’
वरिष्ठ अकाली नेता ने कहा कि सच्चाई यह है कि पंजाब में दो समानांतर सरकारें हैं- एक दिल्ली से केजरीवाल द्वारा चलाई जा रही है और दूसरी चंडीगढ़ में राजभवन से चलाई जा रही है। उन्होने कहा,‘‘ ये दोनों सरकारें पंजाब के ज्वलंत मुददों जैसे धान की खरीद और उठान में कमी और आगामी धान की फसल के लिए डीएपी खाद की आपूर्ति की कमी से ध्यान भटकाने के लिए नशे के मुददे को हवा दे रही है।’’ उन्होने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के 92 विधायक पंगू बन गए , जिसके कारण पीड़ित किसानों को कोई राहत नही मिल रही है।
डाॅ. चीमा ने आप सरकार और उसके मुख्यमंत्री से किसानों और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रति अपने कर्तव्यों को पहचानने के लिए कहते हुए कहा,‘‘ यां तो अपनी जिम्मेदारी निभाईए यां फिर अपने पद को छोड़ दीजिए। हम ऐसी सरकार नही चाहते जो लोगों की समस्याओं के प्रति उदासीन हो और राज्य को दिवालिया बनाने की कीमत पर विज्ञापनों और तुच्छ नौटंकी पर जनता का पैसा बर्बाद कर रही हो।
’’ इस अवसर पर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता स. अर्शदीप सिंह कलेर भी मौजूद थे।