बिश्नाह से कई राजनीतिक, सामाजिक चेहरे भाजपा में शामिल

G Krishna Reddy(1)
G Krishna Reddy
जी.किशन रेड्डी, आशीष सूद और सत शर्मा ने किया स्वागत

जम्मू, 15 सितंबर 2024

भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न राजनीतिक दलों और पूर्व पंचायती प्रतिनिधियों के शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को आर.एस.पुरा के बाद बिश्नाह में भाजपा को एक बड़ी सफलता मिली, जब दर्जनों पूर्व पंचायती प्रतिनिधि और राजनीतिक व सामाजिक चेहरे भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा मुख्यालय, त्रिकुटा नगर, जम्मू में बिश्नाह से आए दर्जनों पूर्व पंचायती प्रतिनिधियों, राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। इस अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री व पार्टी के जम्मू-कश्मीर चुनाव प्रभारी जी किशन रेड्डी, आशीष सूद, जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सत शर्मा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कविंदर गुप्ता भी मौजूद थे।

रेड्डी, आशीष सूद और सत शर्मा ने भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत किया और इसे बिश्नाह में पार्टी के लिए बड़ी सफलता करार दिया। भाजपा में शामिल होने वालों में भगवान दास शर्मा (पूर्व सरपंच), अश्विनी कुमार (ब्लॉक अध्यक्ष, कबीर सभा), पदम देव सिंह (पूर्व सरपंच), सुरेंद्र सिंह (पूर्व सरपंच), रामपाल, राजपाल, कुलदीप (पूर्व पंच), शाम लाल, ऋषिपाल भगत, जगदीश राज (पूर्व पंच), दिलयार सिंह (ब्लॉक बिश्नाह अध्यक्ष बटवाल समुदाय), तिलक राज, लकी शर्मा, धीरज कुमार, सुशील कुमार, रोहित कुमार, जगदेव सिंह, दरवारी लाल, अजीत राज और अशोक कुमार प्रमुख नाम हैं।