हम फिर बनाएंगे नगर निगम शिमला
शिमला 10 अप्रैल 2022
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शिमला नगर निगम के सभी 2017 के प्रत्याशियों के साथ एक महातजपूर्ण बैठक में भाग लिया।
और पढ़ो :-389 सीटों में कांग्रेस के प्रत्याशियों और सभी 377 सीटों में आप प्रत्याशियों की जमानत जब्त : नड्डा
उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, , सह प्रभारी संजय टंडन, संगठन मंत्री पवन राणा, मंत्री सुरेश भारद्वाज और महामंत्री त्रिलोक जम्वाल उपस्थित रहे।बैठक में जगत प्रकाश नड्डा ने सभी पार्षदों से नगर निगम शिमला को लेकर फीडबैक भी लिया।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने पार्षदों को चुनावी टिप्स देते हुए कहा को नगर निगम शिमला में एक बार फिर भाजपा का परचम लहराएंगे, पूरे प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है और शिमला में भी इसका बड़ा लाभ हो रहा है।
शिमला में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत अच्छा काम हुआ और शहर में भाजपा कार्यकाल के दौरान चौतरफा काम हुआ है। हमारी जीत निश्चित है।
शिमला में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत अच्छा काम हुआ और शहर में भाजपा कार्यकाल के दौरान चौतरफा काम हुआ है। हमारी जीत निश्चित है।
भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा की भाजपा एक मजबूत राजनीतिक संगठन हैं हम एकजुटता से बड़ी से बड़ी चौनौती का सामना कर सकते है।आने वाले नगर निगम चुनावों में हमरे पार्षदों द्वारा अच्छा काम किया गया है इसका बड़ा लाभ भाजपा को होने वाला है।पिछले चार वर्षो में शिमला में नगर निगम द्वारा अच्छा काम किया है। हम लगातार दूरी बार नगर निगम शिमला जीतने वाले है।
संजय टंडन ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादाई है और इसका संगठन को बड़ा फायदा होगा।भाजपा ने पारदर्शिता के साथ नगर निगम में काम किया है और यह जनता जानती है।