चंडीगढ़, 13 मार्च 2022
डिप्टी स्पीकर श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा लागू खेल नीति के परिणामस्वरूप आज पूरी दुनिया में हमारे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। प्रदेश का खेल मॉडल पूरे देश में अनुकरणीय उदाहरण पेश कर रहा है। नलवा क्षेत्र के गांव स्याहड़वा में एक एकेडमी द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।
और पढ़ें :-MMPSY के माध्यम से परिवारों को समृद्ध बना रही हरियाणा सरकार
डिप्टी स्पीकर ने कहा कि वर्तमान सरकार खिलाड़ियों को आगे लाने के लिए अनूठे कार्यक्रम लागू कर रही है। टोक्यो ओलम्पिक व पैरा ओलम्पिक में हरियाणा के खिलाड़ियों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। ओलम्पिक में स्वर्ण पदक विजेता को 6 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 4 करोड़ रुपये व कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को ढाई करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी गई।
प्रदेश में खेल नर्सरियों की संख्या बढ़ाई जा रही है, जिसके तहत स्कूली स्तर पर ही खिलाड़ियों की पौध तैयार होगी। उन्होंने कहा कि खेलों के साथ पढ़ाई और रोजगार पर भी सरकार विशेष ध्यान दे रही है। डिप्टी स्पीकर ने क्षेत्रवासियों की मांग पर खेल मैदान सहित जरूरी सामान मुहैया करवाने की बात कही।