सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी – भगवंत मान

BHAGWANT MANN
ਸਾਰੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ: ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ
किसी भी धर्म की बेअदबी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – भगवंत मान
सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी – भगवंत मान
किसी भी धर्म की बेअदबी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – भगवंत मान
पंजाब की अमन-शांति भंग करने की कोशिश अब सफल नहीं होने वाली – भगवंत मान
किसी भी कीमत पर हम पंजाब का माहौल नहीं बिगडऩे देंगे – भगवंत मान

चंडीगढ़/होशियारपुर, 12 मार्च 2022

पंजाब के होशियारपुर जिले में गायों की हत्या मामले की भगवंत मान ने सख्त निंदा की और पुलिस को जल्द से जल्द दोषियों का पता लगाने और सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

और पढ़ें :-राज्यपाल से मिले भगवंत मान, सरकार बनाने का दावा पेश किया

भगवंत मान ने कहा कि हम पंजाब की अमन-शांति और भाईचारा किसी भी कीमत पर खराब नहीं होने देंगे। समाज विरोधी ताकतों की पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश अब सफल नहीं होने वाली है। आम आदमी पार्टी की सरकार में पंजाब में किसी भी धर्म की बेअदबी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भगवंत मान ने सख्त कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर हम पंजाब का माहौल नहीं बिगडऩे देंगे। राज्य की अमन-शांति और भाईचारा बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता है। पंजाब के किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाएं आहत नहीं की जाएगी। इस मामले के सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाएगी।