तरनतारन में चर्च में तोड़फोड़ की घटना निंदनीय: सरदार सुखबीर सिंह बादल

SUKHBIR BADAL
ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਖੁਦ ਦਖਲ ਦੇ ਕੇ ਪ੍ਰੋ. ਦਵਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਦੀ ਫੌਰੀ ਰਿਹਾਈ ਕਰਵਾਉਣ : ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ


चंडीगढ़/31अगस्त :- 
शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज तरनतारन के ठक्करपुरा गांव में एक चर्च में तोड़फोड़ और एक पादरी की कार में आग लगाने सहित हिंसा की घटनाओं की निंदा की है।

अकाली दल अध्यक्ष ने बेअदबी के इस तरह के जघन्य कृत्यों को अक्षम्य बताते हुए कहा कि दोषियों को अनुकरणीय सजा दी जानी चाहिए। उन्होने पंजाबियों से संयम बरतने और गुरु साहिबान की शिक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सभी धर्मों का सम्मान करने की अपील की है।

 

 और पढ़ें :-  एस.बी.एस. नगर और फ़ाज़िल्का ज़िलों की दो कॉलोनियां अफ्रीकन स्वाईन फीवर से प्रभावित